देवघर(DEOGHAR): देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नैना कुमारी से सिरसा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक गोनी तूरी ने एकतरफा प्रेम किया. एक तरफा प्यार में नाकाम होने पर युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेत कर घायल कर दिया. जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. सूत्रों के अनुसार लड़का एक साल से लड़की से एक तरफा प्यार करता था और अपने प्यार में नाकाम होकर लड़की का गला रेत दिया. फिलहाल रिखिया पुलिस ने आरोपी लड़का गोनी तूरी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा, देवघर
