चतरा (CHATRA) - नशे के सौदागरों के विरूद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खेप के साथ 5 अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसपी राकेश रंजन को तस्करों के खिलाफ मिली गुप्त मिली थी. इसके बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम गठित की गई. वहीं मामले पर कार्रवाई करते हुए शहर के महुआ चौक इलाके से ब्राउन शुगर के खेप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार,7.5 ग्राम ब्राउन शुगर, तस्करी का 5 हजार 960 रुपया नगद, विभिन्न कंपनियों का चार मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त किया गया है.
रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा
