✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bank Strike :लौह नगरी में बैंक हड़ताल का व्यापक असर, लातेहार में किसान भी समर्थन में उतरे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:37:39 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) – सरकारी बैंक के निजीकरण के खिलाफ 28 और 29 मार्च को जमशेदपुर के बैंकों पर हड़ताल का असर दिखा. यहां बैंक कर्मी यूनियन के सदस्यों ने बैनर पोस्टर के साथ बैंक के समक्ष नारेबाजी किया. मौके पर हड़ताल कर रहे बैंक कर्मियों ने बताया कि केंद्र सरकार बैंकों का निजी कारण कर रही है. इससे आम जनता से लेकर बैंक कर्मियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. इसी कारण यह हड़ताल रखा गया है. अन्य बैंक कर्मियों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मनमानी करते हुए देश के तमाम बैंकों को बर्बाद कर देना चाहते है जिसे नहीं होने दिया जाएगा. 

लातेहार में भी दिखा बैंक हड़ताल का असर

बैंक हड़ताल के समर्थन में झारखंड राज्य किसान सभा ने प्रदर्शन कर चंदवा में खेत खलिहान का काम बंद रखा. प्रदर्शनकारी केंद्र की भाजपा सरकार के जनविरोधी किसान श्रमिक विरोधी नीतियों महंगाई वादाखिलाफी के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे हैं. रसोई गैस सिलेंडर, हसुवा, टांगी कोड़ी लेकर किसान मजदूर खेतों में आंदोलन कर रहे हैं. बढ़ती बेतहाशा महंगाई से आमजनता त्राहिमाम कर रही है. झारखंड राज्य किसान सभा के लातेहार जिला अध्यक्ष अयुब खान और माकपा जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. अन्नदाता किसान श्रमिकों ने भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शन में दर्जनों किसान मजदूर भाग ले रहे हैं.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर /अमन प्रताप सिंह, लातेहार

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.