✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:36:32 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार, दिनांक 28 मार्च 2022को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार: हुसैनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक भी जब्त की है. इसकी जानकारी देते हुए हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि एसडीपीओ पूज्य प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के बाइक चोर गिरोह के सदस्य बाइक बेचने पलामू जा रहे हैं. (प्रभात ख़बर)

लचर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ता करेंगे आंदोलन: बिजली उपभोक्ताओं ने रविवार को खामडीह डाक बंगला परिसर में बैठक की. बारी पंचायत के मुखिया रामाशीष ने इसकी अध्यक्षता की, संचालन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने किया, इस दौरान चारों, रजडेरवा, खामडीह व शंभूचक के किसानों ने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से बिजली की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण सारे मोटर पंप भी बंद पड़ गया है. (प्रभात ख़बर)

वादों से मुकर रही है राज्य सरकार - मेदिनीनगर: वाइजेकेएसएफ के जिला सचिव विकास यादव ने कहा है कि राज्य सरकार अपने वादे से मुकर गयी है. इस कारण युवा स्वयं को ठगा महसूस कर रहे है. उन्होंने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान झामुमो के मेनिफेस्टी में यह वादा किया गया था कि उनकी सरकार बनने के दो साल के अंदर पांच लाख सरकारी नौकरियां झारखंड के युवाओं को दी जायेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. (दैनिक जागरण)

रामनवमी पूजा महोत्सव को यादगार बनाने में जुटा श्री महावीर नवयुवक दल: कोरोना महामारी का दौर खत्म होने के बाद अब पलामू में रामनवमी पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है. जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पूजा समिति के लोग उत्साहित होकर महोत्सव की तैयारी में जुटे हैं. श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के शहरी एवं हो ग्रामीण इलाकों में रामनवमी पूजा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. (दैनिक जागरण)

डाक कार्यालय के कर्मचारी भी रहेंगे हड़ताल पर: ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन जीआरसी द्वारा आहूत दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन छत्तरपुर डाक कार्यालय के कर्मचारियों ने भी किया है. हड़ताल का नेतृत्व कर रहे छत्तरपुर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी पुरानी पेंशन लागू करने, निजीकरण को रोकने, समय पर डीए का भुगतान करने सहित अन्य मांगों करते हुए इसे लागू करे अन्यथा हड़ताल कमीं सोहराई को लेकर दो दिवसीय आहूत हड़ताल में शामिल हैं. (हिंदुस्तान)

सरहुल पूजा की सफलता के लिए सक्रियता से काम करें: शहर के जीएलए कॉलेज के जेएन दीक्षित छात्रावास परिसर में पलामू प्रमंडलीय आदिवासी छात्र संघ की बैठक हुई सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर अब तक की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी बैठक की अध्यक्षता महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक डॉ. कैलाश उरांव ने की. बैठक में सराहुल पर्व की सफलता को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. (हिंदुस्तान)

रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.