☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार, दिनांक 28मार्च 2022को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

दक्षिण पूर्व में आज से मिलेगा जनरल टिकट: दक्षिण पूर्व रेलवे में 28मार्च से सामान्य टिकट लेकर लोग यात्रा कर सकेंगे. इस संबंध में दपू रेलवे के डिप्टी चीफ चीफ कमर्शियल मैनेजर इंद्राणि बनर्जी ने विभिन्न ट्रैनों में सामान्य टिकटों की बिक्री शुरू किए जाने की तिथिवार जानकारी दी है.28मार्च को सिर्फ एक ट्रेन हटिया पुणे सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य टिकटें मिलेंगी.(दैनिक जागरण)

राम मंदिर के पत्थर जोड़ने घाटशिला से निकली तांबे की पत्तियां: अयोध्या के राम मंदिर में घाटशिला के मऊभंडार में स्थित एचसीएल कंपनी के तांबे का इस्तेमाल किया जा रहा है. कंपनी में निर्मित तांबे की पहली खेप भेज दी गई है. यहां से 30ट्रक भेजे जाने हैं जिनमें 27ट्रकों पर तांबा और तीन ट्रकों पर नट बोल्ट होगा. रविवार को मऊभंडार आईसीसी कारखाने  से 13.12टन तांबे की 35 हजार 360पत्तियां  221बक्सों में भरकर भेजी गईं.( दैनिक जागरण)

कपाली में बदमाशों ने की दो जगह पर फायरिंग: जमशेदपुर के मानगो से सटे सरायकेला के कपाली में अपराधियों ने रविवार की दोपहर और शाम को दो जगहों पर फायरिंग की.दोपहर को बाबा रथ नामक ज़मीन कारोबारी के घर पर फायरिंग के बाद इसी गिरोह ने जाकिरनगर रोड नं 2से नीचे तनवरी कसाई के घर के पास गोलीबारी की.कोई हताहत नहीं हुआ.दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया गया.पुलिस जांच कर रही है.हालांकि कुछ दिन पहले भी फायरिंग की घटना हुई जिसमें दो लोग घायल हुए मगर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. (हिंदुस्तान)

चैंबर की बैठक में व्यापारियों ने बाज़ार शुल्क का किया विरोध: सिंहभूम चैंबर of कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में खाद्यान्न व्यापारियों की एक बैठक हुई.जिसमें झारखंड सरकार की ओर से बाजार समिति पर दो प्रतिशत शुल्क लगाने पर विस्तार से चर्चा हुई.चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बैठक का नेतृत्व किया.व्यापारियों ने शुल्क विरोध के लिए जरूरत पड़ने पर आंदोलन की प्रतिबद्धता को दोहराया.सोमवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा.(हिंदुस्तान)

सरकार की नीतियों के विरोध में आज और कल हड़ताल: केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध मेन मजदूर संघों ने 28-29मार्च को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है.दवा विक्रेता से लेकर बीमाकर्मी हड़ताल पर रहेंगे.हालांकि भारतीय  मजदूर संघ ने खुद को हड़ताल से अलग रखा है.बैंकों में भी सामान्य ग्राहक सेवा चालू रहेगी. (उदितवाणी)

रिपोर्ट:अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Published at:28 Mar 2022 07:11 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.