✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर हत्या कर जंगल में दफन कर दिया शव, तीन माह बाद खुलासा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:51:25 PM

गढ़वा(GARHWA) : परिवार, समाज और रीतियों से बगावत कर प्रेमिका ने जिसका हाथ थामा, वहीं उसका हत्यारा निकला. गढ़वा के सुदूर ग्रामीण इलाके से कुछ ऐसी ही खबर सामने आयी है जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लक्ष्मी का हत्यारा उसका ही प्रेमी रिंकू बताया जा रहा है. पुलिस की माने तो प्रेमी ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है.  बता दें कि घटना के तीन माह तक पुलिस ने युवक पर शक नहीं किया. लेकिन अंत में युवक की गिरफ्तारी हुई और उसने पूरे राज पुलिस के समक्ष उगल दिया. उसकी निशानदेही पर शव सिकरिया जंगल मे दफन किये हुए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या है मामला

भंडरिया थाना क्षेत्र के नगनाहा गांव की जेठु सिंह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी अपने ननिहाल में रह रहे युवक रिंकू कश्यप  के साथ प्रेम हुआ.  प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का इरादा कर लिया. दोनों ने अपने परिवार के लोगों पर दबाव बनाया और साथ रहने लगे. इसी बीच जनवरी महीने से लक्ष्मी के नहीं दिखने पर उसके परिजनों को शक हुआ. तो थाना में मामला दर्ज कराया. जांच में पता चला कि रिंकू द्वारा उसकी हत्या कर अपने ननिहाल के घर से करीब आधा किमी दूर सिकरिया के जंगल किनारे खोदे गए ट्रेंच में शव दफना दिया गया.  
थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि  इस मामले में पिछले 21 मार्च को मृतिका के परिजनों ने रिंकू कश्यप और उसकी मां पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया कि भंडरिया थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. वहीं शव को कब्जे में लेकर अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.