धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन का चुनाव रविवार को धनबाद पुलिस क्लब में संपन्न हुआ. जिसमेंअध्यक्ष पद के लिए कुल (2), सचिव पद (2),कोषाध्यक्ष पद के लिए,(2) सयुंक्त सचिव पद के लिए ,(3) उपाध्यक्ष,के लिए कुल (3),कुल 12 उम्मीदवार, पर्यवेक्षक ,वोटर ,750 के करीब कुल धनबाद जिला से भाग लिए. चुनाव में कुल 642 वोट पड़ा. जिसमें कुल मतदाता की संख्या 742 था. वोट देने वाले में एस आई ,ए एस आई ,औऱ इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों ही वोट देने का हकदार होते हैं.
धनबाद पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन का चुनाव प्रत्येक तीन साल में
इधर देर शाम रविवार तक सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का वोटों की गिनती पर रसकाशी चालू थी. हालांकि जीतने वाले नामों में, देवलाल मुर्मू अध्यक्ष पद ,विनय लाल यादव सहित अन्य कुछ उम्मीदवार की नामों की चर्चा देर शाम तक काउंटिंग हॉल के बाहर चर्चा में थी. मालूम हो कि धनबाद पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन का चुनाव प्रत्येक तीन साल में होता है.
रिपोर्ट: ओम प्रकाश, धनबाद
