☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राकोमसंघ ( राजेंद्र गुट) का अस्तिव समाप्त, नये मजदूर संगठन के अध्यक्ष बनें अनूप सिंह

राकोमसंघ ( राजेंद्र गुट) का अस्तिव समाप्त, नये मजदूर संगठन के अध्यक्ष बनें अनूप सिंह

 धनबाद(DHANBAD) - आखिरकार आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसंघ  राजेंद्र गुट  )इतिहास के पन्नों में अंकित हो गया.  टाटा स्टील झरिया डिविजन महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राजेंद्र गुट ) केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राजेंद्र बाबू के बेटे व बेरमो  से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने आज  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ लोग राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ को पॉकेट संस्था बनाकर चला रहे थे.  मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए नई यूनियन बनाई गई है.

एके झा इसके महासचिव ,अध्यक्ष अनूप सिंह होंगे 
 
एके झा इसके महासचिव रहेंगे  जबकि अध्यक्ष के पद पर वह खुद रहेंगे.  संगठन का नाम राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन दिया गया है.  विधायक ने कहा कि वह जानते हैं कि आगे बड़ी चुनौती मिलेगी, जिसके लिए वह सब तैयार है.  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का सब कुछ उन्होंने छोड़ दिया और अलग हुए है. उन्होंने  28 और 29 मार्च की हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया.   कहा कि टाटा स्टील में हड़ताल नहीं होगी ,क्योंकि यहां प्रबंधन हमेशा मजदूरों को परिवार की नजर से देखता है.  

बेटे की अगुवाई में ही खत्म हुई पिता की कृति 

बता दें कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रीय कोलियरी  मजदूर संघ (राजेंद्र गुट ) अब इतिहास के पन्नों पर अंकित हो जाएगा और उनके बेटे की अगुवाई में ही नई यूनियन खड़ी होगी ,आज वही सब हुआ.  गौरतलब है कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ को बीपी सिन्हा, रामनारायण शर्मा ,पंडित बिंदेश्वरी दुबे ,एस  दासगुप्ता, कांति मेहता, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, एसके राय जैसे दिग्गज नेताओं ने बड़ी मेहनत और लगन से खड़ा किया था लेकिन आज गुटबाजी इस कदर हावी है कि लोग  'अपनी- अपनी डफली अपने-अपने राग ' की राह पर चल निकले है.  परिणाम क्या होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है. 

Published at:27 Mar 2022 04:42 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.