✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

माली के बाद अब मलेशिया में फंसे झारखंड के मजदूर, वतन वापसी का प्रयास जारी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:14:38 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - मलेशिया में दो महीने से फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों ने भारतीय दूतावास से सोशल मीडिया में रविवार को चौथा वीडियो जारी कर मजदूरों ने बकाया तीन महीने की राशि दिलाकर वतन वापसी की गुहार लगाई है. जैसा कि इससे पूर्व मलेशिया में फंसे प्रवासी मजदूरों का दर्द भरा वीडियो वायरल होने के बाद मजदूरों को राहत मिलनी शुरू हो गयी थी और पिछले शुक्रवार को सभी मजदूर मलेशिया स्थित भारतीय दूतावास पहुंच गए हैं.

तीन साल पहुंचे थे मलेशिया

मजदूरों का कहना है कि तीन साल पहले एजेंट के जरिए वे मलेशिया पहुंचे थे. मलेशिया में वे तीन साल के एग्रीमेंट पर लीड मास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी कंपनी में मजदूरी कर रहे थे. उनका तीन महीने का मजदूरी भी बकाया है. मजदूरों की समस्या सरकार तक पहुंचाने वाले सिकंदर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब दलालों के चक्कर में पड़कर यहां के लोग विदेश में फंस जाते हैं. हाल ही में केंद्र सरकार की पहल पर अफ्रीकी देश माली से झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह जिले के 33 प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं. ये मजदूर वहां तीन महीने से फंसे थे. वहां फंसे मजदूरों का अंतिम जत्था 19 फरवरी को झारखंड लौटा है. अब ऐसी ही परेशानी इस बार मलेशिया में फंसे यहां के मजदूर झेल रहे हैं. ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

मलेशिया में फंसे मजदूर

मलेशिया में जो मजदूर फंसे हैं उसमें हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चानो निवासी जगलाल महतो, गोविंद महतो, चेतलाल महतो, भुनेश्वर महतो, मनोज महतो, लीलो महतो, मंगरो निवासी सुरेश महतो, रखवा निवासी गिरघारी महतो, भेलवारा निवासी प्रकाश महतो, संपमरवा निवासी तिलेश्वर महतो, टूटकी निवासी प्रदीप महतो,बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड अंतर्गत तिसकोपी के रोहित महतो, प्रेमलाल महतो, दशरथ महतो, केशु महतो, बासुदेव महतो, विश्वनाथ महतो, बड़की सीधाबारा के पुनीत महतो, प्रेमचंद महतो, चिलगो के टुकामन महतो, नावाडीह प्रखंड के महुआटांड़ निवासी भुनेश्वर कुमार, दुलारचंद महतो, झरी कुमार,गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको निवासी बिनोद महतो, बासुदेव महतो, रामेश्वर महतो, बुधन महतो, डुमरी प्रखंड के मंगलूहार निवासी बुधदेव प्रसाद, सेवाटांड़ के देवानंद महतो, घुटवाली के बिनोद महतो शामिल हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.