☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक ने बिरसानगर का किया भ्रमण, समस्याओं का जल्द समाधान का दिया भरोसा

विधायक ने बिरसानगर का किया भ्रमण, समस्याओं का जल्द समाधान का दिया भरोसा

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज बिरसानगर क्षेत्र में भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान वे क्षेत्र की बिजली, नाली, रोड आदि की समस्या से अवगत हुए. कहीं पर ट्रांसफार्मर खराब है तो कहीं पर रोड ही नहीं है, वहीं किसी के घर नाली की समस्या है.

इन्हीं सब समस्याओं से बस्ती के लोगों ने विधायक सरयू राय को अवगत कराया. वहीं उन्होंने सरकारी पोखर की जमीन का भी मुआयना किया, जिसे कुछ लोगों द्वारा बेचने का काम किया जा रहा था. उसके बाद उन्होंने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से फोन पर बात कर के सरकारी तालाब की जमीन को खाली कराने की बात कही. इस जमीन बस्ती वासियों का कहना है कि भवन निर्माण हो ताकि स्थानीय लोग वहां पारिवारिक कार्यक्रम कर सके. विधायक ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त कराया कि सभी समस्याओं का जल्द ही निदान हो जाएगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:27 Mar 2022 03:57 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.