✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुआल लदे वाहन में लगी भीषण आग, जलते वाहन छोड़ चालक फरार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:33:24 PM

धनबाद (DHANBAD) - रविवार की दोपहर पुआल लदा एक ओवरलोड महिंद्रा पिकअप वैन कार्मिक नगर के रास्ते शहर में घुस रहा था. इसी क्रम में सड़क पर कम ऊंचाई वाले बिजली के तार के संपर्क में आने से पिकअप वैन में लोड पुआल में आग लग गई. लेकिन वैन चालक को इसकी खबर नहीं लगी. ऐसे में पिकअप वैन चालक कार्मिक नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के रास्ते जहां-तहां जलता हुआ पुआल गिराता हुआ सरायढेला थाना मोड़ पहुंचा. यहां उसे मामले का पता चला और वो सड़क किनारे वैन खड़ा कर फरार हो गया.

जलकर खाक हुआ वैन

जलते हुए वाहन को देख अगल बगल के लोग आग बढ़ने के खतरे से सहम गए. वहीं स्थानीय लोगों ने जलते हुए वाहन और पुआल को देखकर आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना पाकर सरायढेला पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंची. जहां अग्निशमन दल ने वाहन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.