✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

28 - 29 मार्च को मजदूरों संगठनों का देशव्यापी हड़ताल, बीसीसीएल ने रद्द की छुट्टियां 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:33:13 PM

धनबाद(DHANBAD) - 28 और 29 मार्च को प्रस्तावित दो दिवसीय देशव्यापी  हड़ताल  को लेकर जहां विभिन्न श्रमिक संगठनों ने तैयारी तेज कर दी है, वहीं प्रबंधन ने भी कमर कस ली है.  जानकारी के अनुसार बीसीसीएल प्रबंधन ने 28 एवं 29 मार्च को सभी तरह के अवकाश पर रोक लगा दिया है.  बहुत विशेष परिस्थिति में ही बीसीसीएलकर्मियों को इन 2 दिनों में छुट्टी मिल सकती है.  बता दें कि 10 श्रमिक संगठनों की ओर से 28 एवं 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है.  कोयला उद्योग में सक्रिय यूनियनें भी हड़ताल की तैयारी में है.  बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से 2 दिन पहले केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक में यूनियनों को हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की गई थी.  इधर, हड़ताल की सफलता के लिए श्रमिक संगठनों की ओर से लगातार गेट मीटिंग, नारेबाजी की जा रही है और श्रमिकों से आह्वान  किया जा रहा है कि हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाएं ,क्योंकि अगर हम विरोध नहीं करेंगे तो कोई भी सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान नहीं बचेंगे.  श्रमिक संगठन केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे  है. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.