✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"संसद रत्न" पुरुस्कार से सम्मानित हुए सांसद विद्युत वरण महतो, गौरवान्वित हुए शहरवासी और भाजपाई

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:33:57 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर से भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो को 'संसद रत्न' पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया. शनिवार को प्राइम प्वॉइंट फाउंडेशन की ओर से संसद में किये गए बेहतर प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को दिल्ली के महाराष्ट्र भवन में 'संसद रत्न' अवार्ड से नवाजा गया. इस दौरान उनके साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल ग्यारह सांसद मौजूद थे. सांसद विद्युत वरण महतो को 'संसद रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किये जाने से शहर के भाजपा कार्यकर्ता हर्षित और गौरवान्वित हैं. वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद रत्न सम्मान को औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के मजदूर, किसान, नौजवान और तमाम मेहनतकश महान जनता को समर्पित किया है.

भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सांसद विद्युत वरण महतो को 'संसद रत्न' पुरुस्कार से सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो को सम्मान मिलना पूरे भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण के साथ गर्व का विषय है. अपने कार्यकुशलता, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की समस्याओं के प्रति दूरदर्शी सोच रखने वाले सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यों को बड़े मंच से सराहना और सम्मान मिलना उनके विकास कार्यों के प्रति सजगता को इंगित करता है.

बधाई और शुभकामनाएं

मौके पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने पिछले 8 वर्षों के कार्यकाल में लौहनगरी जमशेदपुर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत महतो जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर संसद भवन में यूं ही मजबूती से उठाते रहें और संसद भवन से विकास योजनाओं की किरणों को निकालकर लौहनगरी की जनता को समर्पित करते रहें. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सांसद विद्युत वरण महतो को जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की है.

संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत

बता दें कि संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के आधार पर की गई है. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का सुझाव था कि संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित किया जाय. उनके इसी सुझाव के आधार पर वर्ष 2010 में संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत की गई है. साल 2022 में सम्मानित किए जाने वाले 11 सांसदों में से आठ लोकसभा के और तीन राज्यसभा के हैं.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता/रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.