☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पालोजोरी दुष्कर्म मामला:  कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

पालोजोरी दुष्कर्म मामला:  कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

देवघर(DEOGHAR): पालोजोरी महावीर चौक बाजार स्थित एकत्रित होकर लोगों ने शुक्रवार को कैंडल जलाकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया. साथ ही लोगों ने कहा कि एक आठ वर्षीय नन्हीं सी बच्ची मानसी पोद्दार जो बांका जिले के चांदन की रहने वाली थी. जिसे होली के दिन कुछ दरिंदों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. वहीं इसी कड़ी को लेकर शुक्रवार को पालोजोरी के युवाओं में काफी गुस्सा व विरोधा भाव देखने को मिला.

फांसी की सजा कि लोग कर रहे हैं मांग

संध्या के समय कैंडल जलाकर पूरे बाजार भ्रमण कर सरकार से उक्त दरिंदों को फांसी की सज़ा की मांग करते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया‌. मौके पर भाजपा के पूर्व युवा अध्यक्ष विशाल पोद्दार ने इस तरह की घटनाओं को घटित होते हुए सुनकर कहा कि वे काफी मर्माहत है. साथ ही उन्होंने कहा कि वे सरकार से हरसंभव उक्त दरिंदों को सज़ा दिलाने की मांग करेंगे. वहीं मौके पर बिक्की भगत, सुशील साधु, अजय शर्मा, निप्पु गुप्ता, अजय सितम, संतोष पोद्दार, देबू पोद्दार, आतिफ असलम, विकास पोद्दार, राहुल गुप्ता, नितेश वर्मा, त्रिपुरारी पोद्दार, अमन वर्णवाल, अभिषेक पोद्दार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Published at:26 Mar 2022 07:16 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.