लातेहार (LATEHAR) : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट के चटकपुर मोड़ में पहुंचे, जहां लातेहार डीसी अबू इमरान, एसपी अंजनी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. साथ ही साथ महामहिम राज्यपाल का काफिला नेतरहाट के अरुणोदय पहुंचे. वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहां राज्यपाल ने अरुणोदय पार्क में घूम कर खूबसूरती का लुत्फ उठाया. गौरतलब है कि लातेहार जिले का नेतरहाट न केवल देश बल्कि विदेशों में भी पर्यटन के क्षेत्र में अपना स्थान बना चुका है. यहां ब्रिटिश हुकूमत के काल में नेतरहाट आवासीय विद्यालय है. इस विद्यालय से सैकड़ों आईपीएस और आईएएस बने हैं, जो देश के विभिन्न जिलों में समाज की सेवा कर रहे हैं. नेतरहाट का सनसेट और सनराइज पर्यटकों के मन को मोह लेता है.
रिपोर्ट: विकास कुमार, लातेहार