✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार फरार 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:49:58 AM

रांची (RANCHI) : पुलिस लगातार उग्रवादी और अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है. झारखंड पुलिस का साफ कहना है कि आत्मसर्पण करे नहीं तो सलाखों के पीछे जाएंगे या फिर मार दिए जाएंगे. इसी कड़ी में रांची पुलिस ने मैक्लुक्सिगंज थाना क्षेत्र से  जेजेएमपी नक्सली संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. वहीं पांच नक्सली रात और जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गए. गिरफ्तार नक्सली के पास से तीन बाइक और चार मोबाइल बरामद किया  गया है. फरार उग्रवादियों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.  

बाइक छोड़ कर भागे

JJMP उग्रवादी संगठन के सदस्य ईंट भट्ठा और अन्य व्यवसाय कर रहे लोगों से लेवी वसूलने आए हुए थे. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर त्वरित टीम गठित कर नक्सलियों को घेर लिया. जब नक्सलियों को आभास हो गया कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया है तो बाइक छोड़ कर  जंगलों का फ़ायदा उठा कर पांच भागने में सफल हो गए. वहीं एक नक्सली को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम  ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई उग्रवादी संगठन सक्रिय है. पुलिस उनपर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि रांची पुलिस अपराधी और उग्रवादियों को सलाखों के पीछे भेज कर छोड़ेगी.

रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.