☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राशन कालाबाजारी : खाद्य एवं आपूर्ति पदाधिकारी के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

राशन कालाबाजारी : खाद्य एवं आपूर्ति पदाधिकारी के आश्वासन के बाद खत्म हुआ  धरना

गिरिडीह (GIRIDIH) : राशन कालाबाजारी के खिलाफ सात सूत्री मांगों को लेकर बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन समाप्त हुआ. शनिवार को जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गौतम भगत के लिखित आश्वासन के बाद धरना वापस लिया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एक माह मे जांचोउपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता शामिल थे.  

ये हैं मांगे

बता दें कि बीते सोमवार से ग्रामीणों खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ धरना दे रहे थे.राशन कार्ड लाभुको से अनाज कटौती बंद करने, वितरण पर्ची देने, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आपूर्ति विभाग के प्रभार से मुक्त करने आदि मांग किया गई थी. धरना मे मुखिया चिंता देवी, अमजद खान, मनोज साव, अर्जुन यादव, जितेन्द्र कुमार, शाहनवाज अंसारी, मिथलेश यादव, अब्दुल कलाम, सिकंदर अली, इस्तियाक अंसारी, संजय महतो, मुमताज अंसारी समेत बडी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह  

Published at:26 Mar 2022 02:34 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.