✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : मानगो से साकची की ओर आना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:26:33 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर को मानगो से जोड़ने वाली स्वर्णरेखा नदी पर बनी मानगो पुल की मरम्मत की जाएगी. इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. जिला प्रशासन टीएसयूआईसीएल (जुस्को) की सहयोग से पुल की मरम्मत करवाएगा. इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं.

सूचना बोर्ड से दी जाएगी जानकारी

शहर के 15 जगहों में सूचना बोर्ड भी लगाए जायेंगे. पुल की मरम्मत के लिए बड़े और छोटे पुल को तीन हिस्सों में बांटा गया है. जिसमें मानगो से साकची आने वाली सड़क को राइट फ्लाईंक, साकची से मानगो जाने वाली सड़क को लेफ्ट फ्लाईंक और छोटे पुल को बांटा गया है. जानकारी देते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल ने बताया कि मानगो पुल से होकर कई बड़े वाहन आना जाना करते हैं जिससे पुल की एक्सपेंशन ज्वाइंट खराब हो चुकी है. जांच में यह बात सामने आई है. इसी को लेकर पुल को मरम्मत करने का निर्णय लिया गया है.

एक माह तक यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

रविवार से राइट फ्लाईंक से मानगो से साकची की ओर से लोग आना जाना कर सकते हैं. वहीं साकची से मानगो जाने के लिए छोटे पुल का इस्तेमाल होगा. शहर से बाहर जाने वाले बड़े वाहन कंदरबेडा पुल होते हुए सड़क से बाहर जाएंगे. वहीं शहर में आने वाले बड़े वाहन भी कंदरबेडा होते हुए शहर के अंदर प्रवेश करेंगे. उन्होंने बताया कि रात को 11 बजे के बाद शहर में मानगो पुल होते हुए बड़े वाहन प्रवेश कर पाएंगे. जब लेफ्ट फ्लाईंक का काम पूरा हो जाएगा तो फिर राइट फ्लाईंक और छोटे पुल  का काम शुरू किया जायेगा. इस दौरान लगभग एक माह तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा. उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि इस दौरान प्रशासन का सहयोग करें.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.