☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोनारी में शुरू हुआ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ, भजन के बीच झूमते दिखें भक्त

सोनारी में शुरू हुआ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ, भजन के बीच झूमते दिखें भक्त

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के सोनारी स्थित नेहरु मैदान में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस मौके पर भक्त भक्तिमय वातावरण में झूमते दिखें. भजन गीतों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

लंबे समय बाद हो रहा यज्ञ का आयोजन

यज्ञ आयोजक समिति के सदस्य ने बताया कि यह यज्ञ तीन दिवसीय है. काफी दिनों के बाद इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना काल के कारण यज्ञ का आयोजन नहीं हो पा रहा था. कोरोना काल के खत्म होते ही भक्तों के आग्रह पर इसका आयोजन किया जा रहा है. तीन दिनों तक पूरा इलाका भक्ति मय रहेगा. अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा. वहीं पहले दिन महिलायें पीली साड़ियों में कलश यात्रा निकाल कर यज्ञ स्थल पहुंची. साथ ही भजन कीर्तन के साथ यज्ञ का शुभारम्भ किया गया. भजन कीर्तन के साथ पूरा इलाका भक्तिमय हो गया.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Published at:26 Mar 2022 01:30 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.