✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

167 वाहनों की जांच, 26 वाहनों से ₹ 3 लाख 21 हज़ार जुर्माना की वसूली

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:22:36 PM

रांची (RANCHI) : ज़िला में टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी गई है. ज़िला परिवहन पदाधिकारी, रांची  प्रवीण कुमार प्रकाश ने ओरमांझी में विशेष जांच अभियान चलाया गया. शुक्रवार को अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 167 वाहनों की जांच की गई. इस दौरान आवश्यक कागजात नहीं होने पर 26 वाहनों से 3 लाख 21 हज़ार का जुर्माना भी वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ओवरलोडिंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस इत्यादि की भी जांच की गई.

पहले ही जारी की गई थी नोटिस

टैक्स डिफॉल्टर वाहनों को ससमय टैक्स जमा करने हेतु जिला परिवहन कार्यालय द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी की गई थी. डीटीओ की ओर से डिफॉल्टर वाहनों की सूची जारी किए जाने के बावजूद अधिकांश वाहनों मालिकों द्वारा ससमय बकाया रोड टैक्स जमा नहीं किया गया. इसके बाद विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई. जिला परिवहन कार्यालय रांची द्वारा जिला में 2096 टैक्स डिफॉल्टर्स बसों और 424 जेसीबी की सूची जारी की गई थी.जिनमें 56 बसों और 115 जेसीबी का रोड टैक्स वाहन मालिकों द्वारा जमा किया गया था.

167 वाहनों की जांच, वसूला गया ₹ 3 लाख 21 हज़ार का जुर्माना

टैक्स डिफाल्टर होने के बावजूद वाहनों का परिचालन किए जाने पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी रांची द्वारा कुल 167 वाहनों की जांच की गई इनमें 26 वाहनों से ₹ 3 लाख 21 हज़ार का जुर्माना वसूला गया.

बकाया टैक्स जमा करें, कागजात अपडेट कराएं- डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी रांची  प्रवीण कुमार प्रकाश ने सभी डिफॉल्टर वाहन मालिकों को जल्द से जल्द रोड टैक्स जमा करने को कहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन से जुड़े सभी कागजात अपडेट करा कर ही परिचालन करें अन्यथा जांच के क्रम में पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 एवं मोटर वाहन नियमावली 1989 के तहत नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.