अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें, शनिवार दिनांक 26 मार्च को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -
मालवाहक जहाज से गिर पांच ट्रक गंगा में समाए, आठ चालक और खलासी लापता : सकरीगली समदा से पत्थर चिप्स लदे ट्रकों को लेकर जा रहे चित्रगंधा नामक मालवाहक जहाज से गिरकर पांच ट्रक गंगा में समा गए. वहीं ट्रक के आठ चालक और खलासी के लापता होने की बात कही जा रही है. (प्रभात खबर)
ईशान तुमने ये क्या किया, तुम फेल कहां करने वाले थे : शाहदेव नगर निवासी जेवीएम श्यामली के 11वीं के छात्र ईशान आर्यन ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली. वह अपने माता पिता की इकलौती संतान था. पिता संजय कुमार बताते हैं कि दिन में ईशान परीक्षा देकर घर लौटा तो बताया कि पेपर अच्छा नहीं था. रात में अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह उसका शव ओढ़नी के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला. (प्रभात खबर)
रांची से पुणे के लिए 27 से शुरू होगी नियमित विमान सेवा : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से पुणे के लिए 27 मार्च से नियमित विमान सेवा शुरू हो रही है. रांची से पुणे वाया बेंगलुरु होकर यह विमान जाएगा. (प्रभात खबर)
झारखंडियों की भावना के अनुरूप होगी नियोजन नीति, 1932 के खतियान का सम्मान करते हैं - सीएम : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नियोजन नीति झारखंडियों की भावना के अनुरूप होगी. बजट सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा- 1932 के खतियान का सम्मान करते हैं. (दैनिक भास्कर)
ग्रामीण विकास मंत्री की पत्नी का होटल जुर्माना को लेकर रेगुलराइज किया, पांचवा फ्लोर गिराने को कहा, लेकिन कब तक गिराना है, यह तय नहीं किया : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम के हिनू में चल रहे होटल एमरॉल्ड को नगर निगम ने रेगुलराइज कर दिया. इस बिल्डिंग का नक्शा आवासीय इस्तेमाल के लिए स्वीकृत हुआ था. लेकिन नगर निगम ने 16 लाख रुपए जुर्माना लेकर बिल्डिंग को आवासीय से व्यवसायिक इस्तेमाल की जानकारी दे दी. (दैनिक भास्कर)
