✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज-मनिहारी फेरी घाट जहाज हादसे की हो सीबीआई जांच : दीपक प्रकाश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:27:22 PM

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने साहिबगंज-मनिहारी फेरी घाट पर हुए जहाज हादसे को दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.दीपक प्रकाश ने इस हृदयविदारक घटना के लिए सीधे तौर पर झारखंड सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. कहा कि कैसे गैर-कानूनी तरीके से सूर्यास्त के बाद जहाज का परिचालन किया जा रहा है, यह अपने आप में बड़ा सवाल है.  साथ ही गहन जांच का विषय भी.इस मामले में दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग किया है.    

दीपक प्रकाश ने कहा कि पूर्व से भी सरकार और प्रशासन को आगाह किया गया था कि फेरी घाट से जहाज का परिचालन नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है.  भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बकायदा पत्र लिखकर सरकार को सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना जताई थी.  बावजूद सरकार और पुलिस प्रशासन के संरक्षण में यह कारोबार लगातार फलता-फूलता रहा.  वैसे भी मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व वाला साहेबगंज जिला खनिज संपदाओं के अवैध कारोबार और अपराध को लेकर बीते दो साल में एक काला अध्याय ही लिख रहा है.

उन्होंने ने कहा कि जहाज गरम घाट से चलती है. जबकि पानी जहाज को समदा घाट से चलना है.  वहीं जहाज का परिचालन रात में नहीं होना है.  बावजूद यह सब धड़ल्ले से जारी है तो यह बतलाने की जरूरत नहीं है कि किसके इशारे और संरक्षण में यह सब हो रहा है.

राज्य सरकार द्वारा जो जांच टीम गठित की गई है वह मात्र आईवास है.  सरकार मामले की लीपापोती करना चाहती है.  जो भाजपा कतई नहीं होने देगी.  तत्काल जिले के डीसी और एसपी को बर्खास्त करने की मांग दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री से किया है. वहीं मामले की पूरी जांच सीबीआई से करने की मांग किया है

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.