✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिकारीपाड़ा के सिरसा मैदान में 27 वर्षीय युवक की लाश मिलने से  क्षेत्र में सनसनी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:55:18 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क से लगभग 500 फीट की दूरी पर अवस्थित सिरसा, पोखरिया गांव के सीमा पर एक 27 वर्षीय युवक का शव आज सुबह ग्रामीणों के द्वारा देखा गया. इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने साउथ के पास से मृत व्यक्ति का पैंट, शर्ट, एवं एक मोबाइल घटनास्थल से बरामद किया है. यहां यह बता दें कि मृतक का शिनाख्त भवेश हेम्ब्रम,  पिता जेठा हेम्ब्रम् उम्र लगभग 27 वर्ष ग्राम लाताकांदर थाना शिकारीपाड़ा के रूप में  हुई है. शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए छानबीन कर रही है. 

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.