रांची(RANCHI): उपायुक्त सह अनुकंपा समिति के अध्यक्ष छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में समिति द्वारा उग्रवादी हिंसा एवं सामान्य के आश्रितों के अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई. समिति द्वारा कुल 19 अभ्यावेदनों की समीक्षा की. इनमें उग्रवादी हिंसा के दो और सामान्य के 17 अभ्यावेदन थे.
सामान्य के अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति ने 17 में से 13 अभ्यावेदनों को स्वीकृति दी जबकि 04 शेष अभ्यावेदनों को आवश्यक दस्तावेज के लिए संबंधित कार्यालय को रिमाइंडर भेजने का निदेश दिया गया है. उग्रवादी हिंसा से संबंधित दो मामले पर विचार विमर्श करते हुए समिति ने गृह विभाग को भेजने की अनुशंसा किया है.
बैठक में उपविकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता नक्सल, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्त्ता, वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, रांची एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।
