रांची(RANCHI): जामुदाग-सोनाहातू मुख्य पथ में मिनी ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत. ग्रामीणों ने जामुदाग-सोनाहातू को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जाम को हटवाया.
बता दें कि सोनाहातू थाना क्षेत्र के जामुदाग-सोनाहातू सड़क पर शुक्रवार दो बजे के मिनी ट्रक चपेट में आने से 52 वर्षीय गौरांग कोईरी की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गौरांग कोईरी अपने बाइक से दुकान का समान लेकर जा रहा था. इसी बीच जामुदाग के पास मिनी ट्रक के चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जामुदाग-सोनाहातू मुख्य पथ को घंटों जाम रखा. जिसके बाद मौके पर सोनाहातू थाना पुलिस पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम से हटवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मिनी ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
