☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लाइन बाक्सेस को हटाकर ट्रॉली बैग देने के फैसले का रेलवे रनिंग स्टॉफ ने किया विरोध

लाइन बाक्सेस को हटाकर ट्रॉली बैग देने के फैसले का रेलवे रनिंग स्टॉफ ने किया विरोध

धनबाद(DHANBAD) - Stop Withdrawal of line Boxes  लिखी हाथों में तख्तियां लिए धनबाद रेल मंडल के रनिंग कर्मचारियों ने आज धरना  दिया और लाइन बॉक्स को हटाकर उसकी जगह पर ट्रॉली बैग दिए जाने का भरपूर विरोध किया.  रनिंग स्टाफ का कहना था कि एक तो उनके खुद का 15-20 किलो  के वजन का सामान उनके साथ होता है ,अब सरकार लाइन बॉक्सेस को हटाकर ट्रॉली बैग देकर रेल परिचालन में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. 

आपातकाल की स्थिति में नहीं दे पाएंगे सूचना 

 किसी भी आपातकाल की स्थिति में पहले वे सुगमता पूर्वक सूचना दे पाते थे ,जो अब संभव नहीं होगा. रनिंग स्टाफ  सरकार से अनुरोध करते है  कि मामले की गंभीरता को समझते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करे.  लाइन बॉक्सेस हटाने के निर्णय को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दे. उनका यह भी कहना है कि चारों और विकास की बात हो रही है, इनोवेशन की बात हो रही है, ऐसे में लाइन बॉक्स को हटाने का निर्णय कहां तक उचित है.  हां, सरकार को चाहिए ऐसे और  अपग्रेड करे.  अभी रेलगाड़ियों की अथवा माल गाड़ियों की गति बढ़ाने की बात हो रही है.  बुलेट ट्रेन चलाने की बात हो रही है.  ऐसे में सरकार का लाइन बॉक्सेस हटाने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है.  सरकार से ,प्रधानमंत्री से, रेल मंत्री से उनका अनुरोध रहेगा कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और रनिंग स्टाफ की सुरक्षा का  ख्याल करे. 
रिपोर्ट :शाम्भवी सिंह ,धनबाद 

Published at:25 Mar 2022 06:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.