✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में ट्रक ने लील ली दो लोगों की जान, ट्रक चालक फरार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:19:15 PM

धनबाद (DHANBAD) : झरिया के कतरास मोड़ पर  इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग के समीप झरिया - केंदुआ मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई. चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा.  खबर पाकर पहुंची झरिया पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की. इस दौरान लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा.  मृतक बोकारो जिला के चंदनक्यारी के रहने वाले बताए जाते हैं. 

बाइक सवार केंदुआ से झरिया के ओर जा रहे थे 
 
दोनों बाइक से केंदुआ की ओर से झरिया  की तरफ जा रहे थे और कतरास मोड़ से होकर ट्रक केंदुआ की ओर जा रहा था, इसी दौरान घटना घटी. बताते हैं कि बाइक संख्या जेएच 09 डब्ल्यू 1482 पर सवार दो लोग झरिया की ओर जा रहे थे.  इस दौरान झरिया की ओर से आ रहे ट्रक संख्या जेएच 02 वाई3671 के चपेट में दोनों आ गए.  बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस जाने के बाद करीब 100 फीट तक ट्रक  घसीटता चला गया.  ट्रक लेकर भागने में असफल रहने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो  गई, वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. लेकिन  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.