✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अभिकर्ता से रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार, फाइनल बिल बनाने के लिए ले रहा था रिश्वत

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:19:26 PM

चाईबासा (   CHAIBASA) -  पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड के करलाझुड़ी पंचायत के पंचायत सेवक सागर लागुरी को अभिकर्ता सुखलाल पूर्ती से 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ जमशेदपुर की एसीबी की टीम ने दबोल लिया है. रुपये लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर एसीबी की टीम अपने साथ पंचायत सेवक सागर लागुरी को ले गई. सागर लागुरी को पकड़ने के लिए एसीबी की टीम ने चार घंटे तक रेकी की.   करलाझुड़ी पंचायत में तालाब में स्नान घाट बनाने के लिए करीब ढाई लाख रूपये की योजना ली गई थी.सुखलाल पूर्ती ने स्नान घाट बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया था और फाइनल बिल की निकासी के लिए पंचायत सेवक सागर लागुरी के पास चक्कर लगा रहे थे. बाद में पंचायत सेवक सागर लागुरी ने अभिकर्ता सुखलाल पूर्ती से कहा कि हम 25 हजार लेंगे, तब जाकर बिल फाइनल करेंगे. काफी मान मनौव्वल का दौर चला. अंत में अभिकर्ता 12 हजार रुपये पंचायत सेवक को देने के लिए तैयार हुआ. अभिकर्ता ने अग्रिम राशि के रूप में पंचायत सेवक को पहले एक हजार रुपये दिया और बिल फाइनल बनाने के बाद बाकी रुपये देने की बात कही थी. इधर परेशान अभिकर्ता सुखलाल पूर्ती साधु चरण कुंटिया के पास गया और अपनी पीड़ा सुनाई. पीड़ा सुनने के बाद पंचायत सेवक को पकड़वाने की योजना बनाई गई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.