चतरा (CHATRA) : झारखंड में नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है. ताजा खबर चतरा से है जहां गुरुवार को हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ टीपीसी एरिया कमांडर की गिरफ्तारी हुई है.
बड़ी घटना की फिराक में था रोहित
जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस बाबत गुप्त जानकारी मिली थी. एसपी राकेश रंजन इसी आधार पर पुलिस टीम गठित की और नक्सली रोहित को कुंदा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक रोहित अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. वह कुंडा के क्षेत्र में लगातार घूम रहा था. पुलिस ने रोहित के पास से भारी मात्रा में हथियार विस्फोटक आदि बरामद किया है. इस बाबत विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जाएगी.
