✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.......

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:13:10 PM

धनबाद(DHANBAD) -  झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा आज  गुरुवार से शुरू हो गई है.  जिले में  मैट्रिक परीक्षा के लिये 17 केंद्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिये 26 केंद्र बनाये गये है. मैट्रिक के कुल 30 ,408 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे है तो इंटरमीडिएट के कुल 28 ,477 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे है. वैसे आज वोकेशनल विषय है ,इसलिए शहर के केवल दो ही सेंटर पर परीक्षा हो रही है. 

धनबाद(DHANBAD) -  कोयला खान भविष्य निधि के मुख्यालय के बाहर,धनबाद में आज धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ तथा भारतीय मजदूर संघ ने  एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन कर कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय में हो रही अनियमितता एवं दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड घोटाले का जांच की मांग कर रहे है.  धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आज पूरे देश में एक दिवसीय  हड़ताल है, जिसको लेकर धनबाद में कोयला खान भविष्य निधि मुख्यालय के बाहर सभी संघ के कर्मचारी  धरना -प्रदर्शन कर दो  सूत्री मांग रख रहे है.  कोयला खान भविष्य निधि संस्थान में कोयला मजदूरों के द्वारा खून पसीने का पैसा  जमा किया गया है.

धनबाद(DHANBAD)।महिला बस सेवा शुरू करने  की मांग को लेकर ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, धनबाद चैप्टर का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त तथा बीबीएमकेयू के कुलपति को ज्ञापन दिया. आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस ,धनबाद चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्विद्यालय समेत शहर के विभिन्न महाविद्यालयों में करीब 10,000 से भी अधिक छात्राएँ पढ़ती  हैं, जिन मे ज्यादातर छात्राएं गरीब और ग्रामीण परिवेश से आती है.  साथ ही सुरक्षित और सस्ता आवागमन की सुविधा के अभाव में बहुत सी छात्राएँ कॉलेज आने और शिक्षा ग्रहण से वंचित रह जातीं है. 

धनबाद(DHANBAD)|  जिले के   विशेष स्कूल  जीवन ज्योति में भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय ने  सीएसआर पॉलिसी के तहत बच्चों के बीच शैक्षणिक सामाग्री,कृत्रिम अंग,व्हील चेयर सहित अन्य समानो का  वितरण किया. स्कूल में  विशेष कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन्मेजय मोहन्ती महाप्रबंधक, एसबीआई, झारखंड नेटवर्क उपस्थिति थे. इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य बच्चों ने  प्रस्तुत किया.  मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम में आकर बहुत खुशी हुई . बच्चों से मिले ,बच्चों को शैक्षणिक सामग्री के साथ कृत्रिम अंग,व्हील चेयर दिया गया. आगे भी इसी तरह की मदद की जाएगी.

धनबाद(DHANBAD)|  धनबाद के सिंदरी डी नोबिली के छात्र अस्मित आकाश की मौत के मामले में आज  अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह प्राथमिकी छात्र के पिता प्रफुल्ल कुमार स्वेन  के बयान पर दर्ज हुई है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि 23 मार्च को दिन के 10:40 बजे जब वह  रोहराबांध, सिंदरी में अपने  एल आई सी  के कलेक्शन के काम के लिए गए हुए  थे , तभी स्कूल के क्लास टीचर अनूप पांडे का फोन आया.  तथा उनके द्वारा बताया गया कि आपका बेटा बेहोश है तथा सांस  नहीं चल रही है. आप जल्दी आइए, सूचना पाकर मैं तुरंत  स्कूल के सीक रूम  में पहुंचा तो देखा मेरा बेटा मेज  पर लेटा पड़ा हुआ है तथा उसकी सांस भी नहीं चल रही है.  

धनबाद(DHANBAD) |  जिले के सदर और झरिया प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में सहियाओ ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर 24 मार्च को आठ माह के बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया .सहियाओ ने बताया कि हम सहियाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों के सहियाओ को भुगतान कर दिया गया, लेकिन शहरी क्षेत्रों में अब तक भुगतान नहीं किया गया. स्वास्थ्य विभाग हमलोगों के साथ भेदभाव कर रहा है. सहियाओ ने सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम किशोर कांत को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन के द्वारा उन्हें बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के सहियाओं के लिए अभी तक फंड नही आया है

धनबाद(DHANBAD) |  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आज  अध्यक्ष  प्रभात सुरोलिया  की अध्यक्षता में  हुई.  बैठक मे कमिटी का विस्तार करते हुए  जिलाअध्यक्ष  के द्वारा मनोनीत सभी पदाधिकारियों को पद का दायित्व दिया गया, जिसमें मुख्य रुप से जितेंद्र अग्रवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया. कोषाध्यक्ष गोविंद वर्णवाल एवं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश , असलम अयूब एवम डॉक्टर अनिल कुमार बरनवाल को मनोनीत किया गया ,साथ ही मंत्री के रूप में राजीव रंजन कुमार, शाहिद परवेज, अनूप गार्डी, गौरव गर्ग को चुना गया, मनोज चंदवासिया, मनीष सिंह चावड़ा, सुभाष अग्रवाल, उत्तम कुमार गुप्ता ,उदय ठाकुर, रविंद्र वर्मा ,जोगिंदर सिंह खनूजा को कार्यकारिणी सदस्य का प्रभार सौंपा गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.