रांची ( RANCHI) - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार पर अवैध खनन को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खनिज सम्पदा कि लूट मची है. सरकार के इशारे पर लूट हो रही है. मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार पद का दुरूपयोग कर रहे हैं. अपने रसूख का लाभ लेते हुए माइनिंग लीज का आवंटन अपने नाम करवाया है. साहेबगंज के मिर्जा चौकी में लीज एग्रीमेंट करवाया जिसका महज कुछ ही दिनों में कागजी कार्रवाई पूरी की गयी. एनओसी जारी कर दिया गया जिसका मेमो नंबर 375, 11/2019 है। प्रदुषण, माइनिंग प्लान आदि सब के सब देखते ही देखते अप्रूव कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि सत्तारुढ दल के विधायक सीता सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम आदि भी सवाल उठा रहे हैं. इस पर सरकार मौन साधे बैठी है. सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए.
श्री सिन्हा ने कहा कि इसी प्रकार से पंकज मिश्रा व एक खास गुट कोयला, बालू कि लूट व तस्करी में शामिल हैं, इन सबको मुख्यमंत्री कि मौन स्वीकृति मिली हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की ख़ामोशी से स्पष्ट है कि इस लूट के भागीदार वे लोग भी हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में थोड़ी भी नैतिकता है तो मामले कि जांच के आदेश दे व मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो वे इस्तीफा देकर मामले कि जांच कराये, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.
भाजपा नेता कहा कि हेमंत सरकार के लूट और झूठ के कारनामे लगातार मीडिया में उजागर हो रहे. सदन में लगातार राज्य सरकार घिर रही है. लेकिन यह सरकार लूट के सवालों का जवाब नहीं दे रही.
