✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खतियान विरोधी सीएम के बयान के विरोध में आंदोलनकारियों ने निकाला जुलूस, बहिष्कार की दी चेतावनी

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:10:47 PM

रांची ( RANCHI) -  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सदन में झारखंडी विरोधी बयान खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति लागू हो ही नहीं सकता है के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक में आंदोलनकारी देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शहीद चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया.
 मौके पर आंदोलनकारी देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड का पहचान खतियान ही है, खतियान के आधार स्थानीय नीति नियोजन नीति लागू करके ही झारखंडी भाषा, संस्कृति, जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा कोयला, बालू, अभ्रक, लोहा को सुरक्षित रखा जा सकता है,
 उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा कि झारखंड में खतियान तो हर हाल में रहेगा चाहे झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे या नहीं रहे. अगर हेमंत सोरेन खतियान आधारित नीति लागू नहीं करेंगे तो सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा, शादी, बिवाह, मरखी में आमंत्रण भी नहीं दिया जायेगा, झारखंडी संस्कृति त्योहार सरहुल, कर्मा पर्व में शामिल भी होने नहीं दिया जायेगा.
मौके पर ओमप्रकाश, महिपाल,पप्पू, जितेंद्र ,संजय, चंद्रिका ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा. कार्यक्रम के मौके पर ओमप्रकाश महतो, पप्पू, महिपाल,  राम ओहदार, जलैश, अनिल, जितेंद्र महतो, संजय गुड्डू, जलेश जुगनू, तुलेश्वर, मनोहर, सोनू, बिरेंद्र, रमेश, भोला, उपानंद, चंद्रिका महतो, रोशन सेठ, के अलावा अन्य सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.