धनबाद(DHANBAD) - धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आज अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक मे कमिटी का विस्तार करते हुए जिलाअध्यक्ष के द्वारा मनोनीत सभी पदाधिकारियों को पद का दायित्व दिया गया, जिसमें मुख्य रुप से जितेंद्र अग्रवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया. कोषाध्यक्ष गोविंद वर्णवाल एवं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश , असलम अयूब एवम डॉक्टर अनिल कुमार बरनवाल को मनोनीत किया गया ,साथ ही मंत्री के रूप में राजीव रंजन कुमार, शाहिद परवेज, अनूप गार्डी, गौरव गर्ग को चुना गया, मनोज चंदवासिया, मनीष सिंह चावड़ा, सुभाष अग्रवाल, उत्तम कुमार गुप्ता ,उदय ठाकुर, रविंद्र वर्मा ,जोगिंदर सिंह खनूजा को कार्यकारिणी सदस्य का प्रभार सौंपा गया है.
उद्योग एवं व्यापार मेला का होगा आयोजन
आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ पूरे जिले में प्रखंड स्तर पर अपनी कमेटी का विस्तार करेगी एवं व्यापारियों के हर समस्याओं को सरकारी स्तर पर सुलझाने एवं सहयोग करने का प्रयास करेगी.बहुत जल्द जिले में प्रकोष्ठ के द्वारा उद्योग एवं व्यापार मेला का आयोजन किया जाएगा. पिछले दिनों सील होने जा रहे जनता मार्केट को सील होने से रोकने एव व्यवसायियों को दुकान आवंटित कर व्यवसाइयो को सहयोग के लिए धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त किया गया.
