✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 सिंदरी डी नोबिली के छात्र की मौत मामले में अज्ञात पर केस ,पिता ने स्कूल प्रबंधन को जिम्मेवार बताया 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:13:00 PM

धनबाद(DHANBAD)-   धनबाद के सिंदरी डी नोबिली के छात्र अस्मित आकाश की मौत के मामले में आज  अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह प्राथमिकी छात्र के पिता प्रफुल्ल कुमार स्वेन  के बयान पर दर्ज हुई है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि 23 मार्च को दिन के 10:40 बजे जब वह  रोहराबांध, सिंदरी में अपने  एल आई सी  के कलेक्शन के काम के लिए गए हुए  थे , तभी स्कूल के क्लास टीचर अनूप पांडे का फोन आया.  तथा उनके द्वारा बताया गया कि आपका बेटा बेहोश है तथा सांस  नहीं चल रही है. आप जल्दी आइए, सूचना पाकर मैं तुरंत  स्कूल के सीक रूम  में पहुंचा तो देखा मेरा बेटा मेज  पर लेटा पड़ा हुआ है तथा उसकी सांस भी नहीं चल रही है.  

पिता ने कहा -स्कूल टीचर की सूचना पर पहुंचे थे स्कूल 

क्लास टीचर के द्वारा बताया गया कि दो लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे और आपका बेटा उन्हें देखकर बेहोश होकर गिर गया, फिर हमने तुरंत अपने बेटे को लोकल डॉक्टर के पास ले गए.  जांच के बाद उन्होंने तुरंत धनबाद के एस एन एम एम सी एच ले जाने को कहा.  हमने तुरंत गाड़ी से अपने बेटे को एसएनएमएमसीएच, धनबाद लेकर पहुंचे.  जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया.  

घटना के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेवार बताया 

मेरा दावा है कि मेरे बेटे की मृत्यु स्कूल में कुछ संदिग्ध घटना घटने से हुई है तथा इस घटना की जवाबदेही स्कूल प्रशासन की है.  पुलिस ने इस बयान पर आज भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.  बता दें कि डी नोबिली स्कूल, सिंदरी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अस्मित आकाश की मौत हो गई थी.  मौत से पहले क्लास रूम के सीसीटीवी फुटेज में सहपाठी  उसके साथ मारपीट करते हुए नजर आए है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.