☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार सौ किलो अवैध डोडा के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप वैन और कार जब्त

चार सौ किलो अवैध डोडा के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप वैन और कार जब्त

रांची(RANCHI): पुलिस अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है.पुलिस की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. ताजा मामला नामकुम थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने रांची से जमशेदपुर ले जा रहे चार सौ किलो डोडा लदे पिकअप ,कार सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने नामकुम थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डोडा के अवैध कारोबारी किसी वाहन से भारी मात्रा में डोडा लोड कर वाहन से जमशेदपुर ले जा रहे है.सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित रामपुर चौक रिंग रोड में चेकिंग लगाया जिसमें पुलिस ने चार सौ किलो डोडा के साथ दो को गिरफ्तार किया. वहीं वाहन की रेकी कर रहे एक अपराधी क्रेटा गाड़ी से था जो गाड़ी मुड़ा कर रांची की ओर भाग निकला. पुलिस ने गिरफ्तार पिकअप चालक और उसके सहयोगी से उस गाड़ी के बारे में पूछताछ किया गया. जिसके आधार पर नामकुम थाना क्षेत्र से बाद में क्रेटा गाड़ी के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों को छोड़ेंगे नहीं. उन्होंने कहा कि कारोबारी अवैध कारोबार छोड़ दे नहीं तो उन्हें सलाखों के पीछे जाने से कोई रोक नहीं सकता है.

Published at:24 Mar 2022 06:09 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.