पलामू (PALAMU) - पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सगुणा निवासी अरुण राम ने पाटन सीओ लाल बाबू को एक लिखित आवेदन देकर पाटन थाना के ग्राम सगुना के सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा कर उक्त भूमि पर अनिल कुमार, अनुज कुमार पिता ललू राम ग्राम निमिया थाना पाटन के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराने का आरोप लगया है. जानकारी के अनुसार यह जमीन पहले ग्राम सगुना के खाता सं0 115 प्लॉट सं० 190 रकबा 1.03 ए0 भूमि मीना देवी पति अरुण कुमार राम बन्दोवस्ती केस सं० 57/1991-92 द्वारा बन्दोवस्त किया गया था. जो कि अपर समाहर्ता, पलामू द्वारा इस बन्दोवस्त भूमि को रद्द कर दिया गया. इसके बाद भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है.
पाटन थाना प्रभारी को दिया गया आवेदन
इस मामले में पाटन सीओ लाल बाबू ने जमीन में हो रहे कार्य को रोकने के लिए कुछ दिन पहले एक आवेदन पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार को दिया है. यह आवेदन पाटन थाना प्रभारी के पास कुछ दिन पहले ही पहुंच चुका है. लेकिन न तो सीओ लाल बाबू के द्वारा इस सरकारी जमीन पर हो रहे काम को रोका जा रहा है और न ही पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार के द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है. अभी भी उस सरकारी जमीन पर काम चल रहा है. सरकारी जमीन में काम रुकवाने को लेकर पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सगुना निवासी अरुण कुमार राम मेदिनीनगर उपायुक्त के जनता दरबार में भी अपने बात को रख चुके हैं. इसके बाद भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण चालू है.
रिपोर्ट : ज़फर मेहबूब, पलामू (मेदिनीनगर)
