✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदित्यपुर में स्क्रैप व्यापारी देबू  को गोलियों से भूना, टीएमएच में मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:32:29 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. गुरुवार की सुबह जमशेदपुर से सटे सरायकेला के आदित्यपुर में आपराधिक इतिहास वाले स्क्रैप व्यापारी देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. उसे टीएमएच पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वर्चस्व की लड़ाई में हत्या !

घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे टीएमएच पहुंचे. उन्होंने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि टाटा-कांड्रा रोड पर टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के पास अपराधियों ने देबू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. थाना प्रभारी ने बताया कि देबू का आपराधिक इतिहास रहा है और आजकल वह स्क्रैप का व्यवसाय कर रहा था. हालांकि फिलहाल पुलिस ज्यादा कुछ नहीं बता रही है लेकिन आशंका जताई जा रही है वर्चस्व की लड़ाई को लेकर संभवतया घटना को अंजाम दिया गया होगा. हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है. बता दें कि आदित्यपुर में विभिन्न आपराधिक गिरोहों के बीच स्क्रैप और अन्य व्यवसायों को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में कई आपराधिक वारदातें पिछले कुछ सालों में घटित हुई हैं और पुलिस उस दिशा में खास जांच कर रही है.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.