✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.........

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:07:35 PM

 धनबाद(DHANBAD)| कोयलांचल में अभी से ही गर्मी तबाही मचा रही है. जानकार बताते हैं कि साल '2022  के मार्च में पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड टूट रहा है.  मार्च के तीसरे सप्ताह में ही इस वर्ष अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है.  सामान्य तौर पर यह तापमान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहुंचता था.  विशेषज्ञों की मानें तो मिल रहे संकेतों के अनुसार आगे के दिनों में भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना पड़ेगा.  


धनबाद(DHANBAD)|  डी नोबिली, सिंदरी के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र स्मिथ  आकाश की संदेहास्पद हालत में  मौत हो गई है.  कुछ लोगों का कहना है कि क्लास रूम में ही लड़कों की पिटाई से उसकी मौत हुई है जबकि प्राचार्य  चंद्रशेखर फ्रांसिस का कहना है कि बीमारी से उसकी मौत हुई है.  प्राचार्य ने कहा कि उसने आज अपना लंच लिया और उसके बाद जैसे ही उठा ,जमीन पर गिर गया.  आनन-फानन में उसे लोकल डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे धनबाद के एस एन एमएमसी  एच रेफर कर दिया गया लेकिन जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई थी. बताते है कि  अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

धनबाद(DHANBAD) |  डी नोबिली , सिंदरी के छात्र स्मिथ आकाश की मौत क्लास रूम में ही साथियों की पिटाई से हुई है. यह हम नहीं कह रहे हैं, क्लास रूम में लगे सीसीटीवी की तस्वीरें यह बता रही है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कुछ छात्र उसकी पिटाई कर रहे है.  पिटाई के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई.  फिलहाल सिंदरी  क्षेत्र के डीएसपी स्कूल पहुंचे हुए हैं और  जो -जो छात्र पिटाई करते हुए दिख रहे हैं ,उनको पूछताछ के लिए स्कूल बुलाया गया है.  

धनबाद(DHANBAD) | बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम बुधवार को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के सभागार में  आयोजित किया गया.  समारोह में विश्वविद्यालय के पहले प्रभारी कुलपति व बीआईटी सिंदरी के निर्देशक प्रोफेसर डीके सिंह, पहले स्थाई कुलपति प्रोफेसर अंजनी कुमार श्रीवास्तव और पूर्व प्रभारी कुलपति कमल जॉन लकड़ा को विश्वविद्यालय के उन्नति और प्रगति में योगदान के लिए  सम्मानित किया गया.

धनबाद(DHANBAD) |  जिले का सबसे बड़े  सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच परिसर इन दिनों पार्किंग स्थल दिखता है. वाहनों की पार्किंग के लिए लगता है कोई इंतजाम है ही नहीं.  एसएनएमएमसीएच ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर के मुख्य द्वार के सामने एसएनएमएमसीएच स्टाफ अपने वाहन खड़े कर देते है.  बॉउंड्री  नहीं होने के कारण बाहर  के लोग भी  वाहन यहां खड़े कर देते है. हालांकि अस्पताल के अधिकारी भी ऐसी रास्ते आते जाते है लेकिन उन्हें मरीज अथवा उनके परिजनों की परेशानी नहीं दिखती. यह बात अलग है कि किसी VIP का दौरा होता है तो सब कुछ बदल दिया जाता है. लगता ही नहीं है यह वही अस्पताल है लेकिन दूसरे दिन से ही सबकुछ पुराने ढर्रे पर चलने लगता है.

धनबाद(DHANBAD) |  धनबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह घमासान मच गया.  लात -घूसों  की बरसात हो रही थी.  अगल- बगल के लोग कुछ भी नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है.  दरअसल हुआ यह था कि मुंबई मेल जैसे ही धनबाद स्टेशन पर आकर रुकी ,यात्रियों ने कम से कम चार बैग लिफ्टरों  की पिटाई शुरू कर दी.  पकड़ो -भागो के  शोर के बीच एक महिला और एक नाबालिग तो भाग खड़े हुए लेकिन दो लिफ्टरों  की जमकर पिटाई हुई.  सूचना पाकर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी भी पहुंच गए,  पूछताछ की तो दो में से एक बैग बरामद हो गया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.