✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म का सहारा ले कर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं साइबर अपराधी , 9 गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:24:05 PM

देवघर (DEOGHAR) – साइबर ठगों के लिए डिजिटल लेनदेन प्लेटफॉर्म ठगी के लिए नया ज़रिया बन गया है. अब साइबर ठगों द्वारा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म का सहारा ले कर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाया जा रहा है. अगर आप भी फोन पे का उपयोग करते हैं और फ्लिपकार्ट के नाम से कोई कूपन दिया जाने का कोई फोन आपके पास आता है तो आप इस झांसे में ना आएं. नहीं तो बैंक में जमा आपकी मेहनत की कमाई पलक झपकते गायब हो सकती है.

9 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

ऐसे ही मामले की शिकायत पर देवघर साइबर पुलिस ने 9 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिला के देवीपुर, मधुपुर और सारवां थाना क्षेत्र से इनकी गिरफ्तारी हुई है. इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाईल और 18 सीम बरामद की है. पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि ये सभी शातिर अपराधी दिन प्रतिदिन नई नई तकनीक का इस्तेमाल कर ठगी किया करते थे. फ़ोन पे के कस्टमर केयर वाले जगह पर बड़ी चालाकी से इन शातिरों द्वारा अपना फ़र्ज़ी मोबाइल नंबर डाल दिया जाता था और फिर फ्लिपकार्ट जैसे साइट से विभिन्न तरह के कूपन का लालच देकर बड़ी आसानी से भोले भाले लोगों से ठग लिया जाता हैं. इनके तकनीक के कारण फ़ोन पे या फ्लिपकार्ट वालों की भी पता नही चल पाता है. पुलिस द्वारा ऐसे ठगों से बचने का आग्रह आमलोगों से किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ कर इनके अन्य सदस्यों की जानकारी ली जा रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.