✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विश्व जल दिवस : 1200 उपभोक्ता जुस्को की पेयजल कनेक्शन से वंचित,  बीजेपी नेता अंकित आनंद ने दायर की जनहित याचिका

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:01:36 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : एक तरफ विश्व जल दिवस को लेकर लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं. वहीं शहर के कई इलाके पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. कई इलाकों में आज भी सभी घरों तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है. घोड़ाबांधा ऐसा ही एक इलाका है. इस इलाके की प्रबंधन की जिम्मेवारी जुस्को प्रबंधन की है. मगर, जुस्को प्रबंधन प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने पर रोक लगाने के बाद भाजपा नेता अंकित आनंद ने न्यायालय का रुख किया है.

क्या है मामला?

भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना के तहत नये उपभोक्ताओं को जुस्को के पेयजल कनेक्शन दिलाने का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है. पेयजल कनेक्शन नहीं मिलने से क्षेत्र के क्रमशः घोड़ाबंधा पश्चिम, पूर्वी एवं उत्तरी पंचायतों के 1200 से अधिक उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं. गर्मी से पैदा हुए जलसंकट की स्थिति से अवगत कराते हुए पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने विगत दिनों जुस्को प्रबंधन को कई स्तरों पर पत्र लिखते हुए उचित समाधान का आग्रह किया था. वहीं इस बाबत जिला उपायुक्त से भी हस्तक्षेप का निवेदन किया था. बावजूद इसके जुस्को प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की. बता दें कि घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना का संचालन झारखंड सरकार ने इकरारनामे के तहत तत्कालीन जुस्को को सुपुर्द किया था. लेकिन, वर्ष 2017 से ही टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) नये उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं दे रहा है. जुस्को प्रबंधन की उक्त अघोषित रोक को असंवैधानिक बताते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले को जिला उपायुक्त एवं पीएचईडी विभाग के भी संज्ञान में लाया था. इसके बावजूद समाधान नहीं होता देख अंकित आनंद ने न्यायालय का रुख किया है.

लोक अदालत में दायर की गई याचिका

मंगलवार को विश्व जल दिवस के मौके पर अधिवक्ता राजन प्रसाद के माध्यम से जमशेदपुर न्यायालय स्थित लोक उपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत में उन्होंने जनहित याचिका दायर की है. लोक अदालत में वाद दर्ज होने पर याचिकाकर्ता भाजपा नेता की ओर से अधिवक्ता राजन प्रसाद पक्ष रखेंगे. दायर याचिका में अंकित आनंद द्वारा जुस्को प्रबंधन एवं उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है. वहीं 4 मार्च 2022 को जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा को प्रेषित पत्र को याचिका का आधार बनाया गया है और उसी पत्र की मांगों को न्यायालय के समक्ष रखा गया है.

1200 नए उपभोक्ताओं को रखा गया है वंचित

मालूम हो कि खड़ंगाझार, राधिकानगर, घोड़ाबंधा, ज्योतिनगर, दालखम बस्ती, बारीनगर, धुआं कॉलोनी, धुमा बस्ती, बीएस बस्ती एवं अन्य सटे इलाकों में नये घरों के निर्माण और बस्तियों का विस्तार हुआ है. लेकिन आवेदन के बावजूद लगभग 1200 नये उपभोक्ताओं को टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) द्वारा वर्ष 2017 से ही पेयजल कनेक्शन से वंचित रखा गया है. इस अमानवीय रवैये के ख़िलाफ़ न्याय की मांग करते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने व्यापक जनहित में परिवाद दायर किया है. न्यायालय द्वारा संज्ञान लिये जाते ही मामले में सुनवाई शुरू होगी.

“स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है”

बीजेपी नेता सह शिक्षा सत्याग्रह के अध्यक्ष अंकित आनंद ने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है. वहीं सरकार के साथ समझौते के तहत वितरक जुस्को का कर्तव्य है कि आवेदनों पर प्राथमिकता पूर्वक संज्ञान लेकर आवेदकों को पेयजल कनेक्शन सुनिश्चित करे.  कोई व्यक्ति या संस्थान संविधान से ऊपर नहीं हो सकता. हर हाल में जुस्को को 1200 लंबित आवेदनों का निस्तारण करना होगा. अंकित आनंद ने कहा है कि न्याय मिलने तक व्यापक जनहित में संघर्ष जारी रहेगा.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.