धनबाद ( DHANBAD) - बांसजोड़ा बस्ती स्थित तरवाबांध तालाब में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. छात्रा के पिता पवन शास्त्री ने इस संबंध में थाना प्रभारी को दिए लिखित आवेदन में लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण नहाने के क्रम में तालाब के गहरा पानी में जाने से डूब कर मृत्यु हो गई है. स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से निकालने का काम किया है और परिजनों को सूचित किया है.
तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवती की मौत

Published at:22 Mar 2022 07:52 PM (IST)
Tags:News