✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल  की दिनभर की खबरें..........

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:31:22 PM

 

धनबाद(DHANBAD) -   'मर्ज बढ़ता गया -ज्यों-ज्यों दवा की' वाली कहावत कोयलांचल में कोयला तस्करी को लेकर चरितार्थ हो रही है.  प्रशासन और पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है लेकिन कोयला तस्कर  है कि मानते ही नहीं.  जानकारी के अनुसार सोमवार को आधी रात  के बाद सुदामडीह  और अलकडीहा  थाना क्षेत्रों में सिटी एसपी आर रामकुमार ने छापेमारी कर कुल 17 ट्रक अवैध कोयला जप्त किया है. सिटी एसपी के साथ सिंदरी डीएसपी भी थे.  

 धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के आई आई टी (आई एस एम)  के छात्र आज आंदोलित हो गए. कॉलेज प्रबंधन के निर्णय को वह विरोध कर रहे है. बड़ी संख्या में छात्र प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं और कह  रहे हैं कि उनकी मांग जायज है, उसे पूरा किया जाय  उनका कहना है कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए. ऑफलाइन परीक्षा क्यों ली जाएगी. बता दें कि सेकंड सेमेस्टर से लेकर अंतिम सेमेस्टर तक के छात्र ऑनलाइन परीक्षा की  मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में शामिल हो गए है.

धनबाद(DHANBAD) | वैश्विक महामारी कोरोना  काल के बाद अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है.   पिछले दो वर्षों से स्थगित होता आ रहा महारुद्र यज्ञ एवं भागवत कथा इस बार धनबाद के  साबलपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 23 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होगी.  इसकी शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई.  कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला- पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया और पवित्र नदी से जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे.  स्थानीय मुखिया सुभाष गिरी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे जल यात्रा में शामिल हुए हैं और अगले 7 दिनों तक भागवत कथा का रसपान धनबाद के श्रद्धालु कर पाएंगे. अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवी चित्रलेखा  के द्वारा भागवत कथा का वाचन होगा.

धनबाद(DHANBAD) | सभी जलसहिया फ्रंटलाइन वर्कर है, अपने क्षेत्र में लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक करे.  लोगों को बताएं कि जितना चाहिए, उतना ही जल का इस्तेमाल करे.  ग्राउंड वाटर रिचार्ज पर विशेष ध्यान केंद्रित करे. चापाकल के आसपास सोक पिट बनाकर अतिरिक्त जल को बहने से रोके और ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने की कोशिश करे. उक्त बातें उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संवाद में कही.उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार जल संकट को लेकर गंभीर है, जल बचाने के लिए विभिन्न योजना चलाई जा रही है,

धनबाद(DHANBAD) | बीसीसीएल के पुटकी बलिहारी एरिया के जीएम ऑफिस के महिला शौचालय में सोमवार से से संदेहास्पद  लटके युवती की लाश को लगभग 24 घंटे बाद आज लगभग 2:00 बजे फंदे से उतारा गया.  पुलिस ने  कल भी लाश को  उतारने की कोशिश की लेकिन परिजन एवं अन्य लोग विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए और पुलिस नहीं उतर सकी.  आज लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और शव  फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.  लगभग 24 घंटे तक लाश फंदे से लटकती रही.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.