✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मिट्टी के मलबे में दो बच्चों को बचाने में एक युवक की मौत, शव के साथ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:00:56 PM

धनबाद ( DHANBAD) -  निरसा प्रखंड अंतर्गत घाघरा पंचायत के तालबेड़िया गांव स्थित तालाब के पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में मिट्टी का मलबा गिरने से  22 वर्षीय सौरभ कोल  की मौत मलबे में दब जाने के कारण हो गई. हालांकि सौरभ ने मलबे में दबे गांव के दो बच्चों को बचाने में सफल रहा. घटना की सूचना पाकर निरसा  पुलिस पहुंची. परंतु ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग करते हुए पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दिया. ग्रामीण मृतक के आश्रितों की मुआवजे की मांग तालाब के जीर्णोद्धार करने वाले ठेकेदारों से मांग कर रहे हैं.

यह है मामला
जानकारी के अनुसार तालबेड़िया गांव के कोल टोला स्थित तालाब का जीर्णोद्धार मनरेगा से होना है. तालाब में कम मात्रा में पानी था . उसकी निकासी को लेकर तालाब में नाले का निर्माण करवाया गया था. पानी निकासी हो रही थी. मंगलवार की संध्या टोला के 9 वर्षीय कुंदन कोल एवं 8 वर्षीय ओम प्रकाश कोल पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में मछली पकड़ रहे थे. जबकि सौरभ कोल तालाब में स्नान करने जा रहा था. अचानक नाले का मलवा भरभरा कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर गया तथा बच्चे चिल्लाने लगे. सौरभ  हिम्मत दिखाते हुए नाले में कूद पड़ा तथा मलबे में दबे दोनों बच्चों को निकाल कर बाहर कर दिया. इसी बीच अचानक ढेर सारा मलबा सौरभ के ऊपर गिर गया. सौरभ मलबे में दबकर छटपटाने लगा. इसी बीच दोनों बच्चे दौड़कर गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. ग्रामीण दौड़कर नाला के पास पहुंचे तथा सौरभ को मलबे से निकाला परंतु तब तक सौरव की मौत हो चुकी थी.

सौरभ की हिम्मत की सभी दे रहे दाद
हालांकि सौरभ की मौत से पूरा  कोल टोला एवं तालबेड़िया गांव के ग्रामीण मर्माहत हैं. परंतु सभी सौरभ के हिम्मत की प्रशंसा भी कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि सौरभ ने हिम्मत का परिचय देते हुए 2 बच्चों की जान बचाई. हालांकि बच्चों की जान बचाने के क्रम में वह स्वयं अपनी जान गवा बैठा.
 

मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
मृतक सौरभ के पिता किशन कोल एवं मां पद्दा कोल एवं बड़े भाई आंख से दिव्यांग राजू कोल का रो रो कर बुरा हाल है. घर के सभी सदस्य दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं. बड़ा भाई राजू आंख से दिव्यांग होने के कारण काम नहीं कर पाता.

रिपोर्ट - विनोद सिंह, निरसा, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.