✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक लाख के इनामी पीएलएफआई नक्सली बातों टोप्पो सहित तीन नक्सली धराए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:55:56 PM

गुमला (GUMLA) -  पुलिस ने सोमवार देर रात कामडारा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर एक लाख के इनामी उग्रवादी बातों तोपनो सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के उग्रवादी बातों तोपनो उर्फ बोखा को पुलिस ने उसके गांव टुरुंडू सरना टोली में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वां गांव के भालूलता जंगल में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के दो सहयोगियों रेड़वां के चुंवाटोली निवासी घुमन केरकेट्टा और उरुगुटू निवासी गब्रिएल तोपनो को गिरफ्तार कर लिया है.

पीएलएफआई के बैनर, पर्चा, चंदा रसीद बरामद

गिरफ्तार उग्रवादी के पास से दो मोबाइल, लाल रंग के कपड़े में बने पीएलएफआई के बैनर, पर्चा, चंदा रसीद और एक बाइक बरामद की गई है. इनको पुलिस ने रेड़वां गांव के भालूलता जंगल से गिरफ्तार किया. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डा एहतेशाम वकारीब ने दी.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.