✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लालू यादव की सेहत एक बार फिर से हुई नासाज, क्रिएटनीन लेवल बढ़ा, जाएंगे एम्स दिल्ली

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:08:18 AM

रांची (RANCHI) - डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत एक बार फिर नासाज हुई है. उनका क्रिएटनीन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है. रिम्स में भर्ती लालू यादव के स्वास्थ्य जांच कर रही टीम ने उन्हें दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया है. फिलहाल उन्हें दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है.

मेडिकल बोर्ड की बैठक

लालू का इलाज कर रहे चिकित्सक और मेडिकल बोर्ड के वरीय चिकित्सक डॉ विद्यापति ने कहा कि लालू की खराब सेहत को देखते हुए मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक लालू के वर्तमान स्वास्थ्य की जानकारी देंगे. जिसके बाद उन्हें एम्स रेफर करने की तैयारी की जाएगी.

इन बीमारियों से ग्रसित हैं राजद सुप्रीमो

राजद सुप्रीमो लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत है. बता दें कि उनकी किडनी फोर्थ स्टेज यानी लास्ट स्टेज में है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.