✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सरयू राय को मिला भाजपा का साथ, वेल में आकर विधायकों ने किया हंगामा

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:04:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  मंगलवार को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ. सरयू राय एक सवाल पर सरकार की तरफ से मिले जवाब से संतुष्ट नहीं हुए. आजसू और भाजपा ने भी उनका पूरा समर्थन किया और वेल में आ कर हंगामा करने लगे. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

क्या है मामला

दरअसल विधायक सरयू राय ने विधानसंभा में साहेबगंज में 70 खदानों/क्रशरों के सीटीओ रद्द किए जाने से संबंधित सवाल किया था. उन्होंने कहा कि 69 क्रशर बंद किए गए थे, बाद में 23 को खोल दिया गया था.  सवाल किया कि आखिर किन नियमों का उल्लंघन करने पर सीटीओ रद्द किया गया था और फिर किन नियमों का पालन करने पर दोबारा  उन्हें हरी झंडी दी गई.  इसपर प्रभारी मंत्री चंपई सोरेन ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर जवाब को चुनौती दे दी. इस मसले पर सरयू राय को भाजपा और आजसू का भी साथ मिला. भाजपा विधायकों ने जम कर हंगामा किया.  विधायक सरयू राय समेत झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के सभी सदस्य और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो वेल में आ गए. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.