✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा बजट सत्र :  बीजेपी विधायक पहुंचे वेल में, सीएम से इस्तीफे की मांग

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:36:49 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK)  : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र सोमवार को  हंगामे के साथ शुरू हुआ. बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री पर कोयला चोरी करने और पत्थर लीज अपने नाम करवाने का आरोप लगाया.  बीजेपी विधायक वेल पहुंच कर नारे लगाने लगे. कोयला, पत्थर, बालू लूटने वाली सरकार होश में आओ जैसे नारों से सदन गूंज उठा. बीजेपी विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने की मांग की. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी इन्हीं मसलों पर बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर धरना दिया था.

 बता दें कि होली के छुट्टियों के बाद सोमवार को झारखंड विधान सभा बजट सत्र की कार्यवाही फिर से शुरू हुई है. गौरतलब है कि कुल 17 कार्यदिवस का झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से जारी है. 25 मार्च तक  सत्र चलेगा. आज सदन में बजट सत्र का आखिरी मुख्यमंत्री प्रश्न काल होगा. जिसमें इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन विधायकों के सवाल का जवाब देंगे.

मुख्यमंत्री प्रश्न काल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीतिगत प्रश्नों पर सरकार की स्थिति को स्पष्ट करेंगे. मुख्यमंत्री प्रश्न काल के अलावा अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न काल होगा जिसमें मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, वित्त विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा वाणिज्यकर विभाग के जुड़े सदस्यों के सवालों पर प्रभारी मंत्री सरकार की स्थिति को स्पष्ट करेंगे. दूसरी पाली में वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.