✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"महिला पुलिस अधिकारी के साथ विधायक की बद्तमीज़ी और धमकाने पर सरकार चुप क्यों? सभी विधायक मिलकर करें विरोध"

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:52:11 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : रांची के सुखदेवनगर थाने की महिला थाना प्रभारी ममता कुमारी के साथ झामुमो विधायक जिगा सुसारण होरो की बद्तमीज़ी और धमकाने की घटना पर हेमंत सरकार की चुप्पी को लेकर प्रदेश भाजपा ने सवाल उठाया है. जमशेदपुर में द न्यूज़ पोस्ट की ब्यूरो हेड अन्नी अमृता  के साथ खास बातचीत में झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को खुद संज्ञान लेना चाहिए.  कैसे उनकी पार्टी के  विधायक जिगा सुसारण होरो सड़क छाप टपोरी की तरह एक महिला पुलिस अधिकारी से भद्दी भाषा में बात कर रहे हैं. लेकिन सरकार की चुप्पी बता रही है कि झारखंड सरकार महिलाओं के मुद्दे पर कितनी अंसवेदनशील है.

सभी माननीय एक स्वर में विरोध कर कार्रवाई की मांग करें

उन्होंने इस मामले को सीएम हेमंत सोरेन से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग तक ट्वीट किया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. झारखंड के सभी विधायकों को एक स्वर में इस घटना की निंदा करते हुए सवाल उठाकर हेमंत सरकार से कार्रवाई की मांग करनी चाहिए. कहां गया महिला थानों का वायदा, क्यों झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष का पद खाली?

दुष्कर्म और महिला अत्याचार के मामलों में रिकार्ड तोड़ रहा राज्य

हेमंत सरकार से पूछा है कि कहां गया चुनाव पूर्व का वह वायदा जिसमें कहा गया था कि प्रत्येक 7 थानों में से एक महिला थाना होगा. महिलाएं न्याय के लिए कहां जाएं जब झारखंड राज्य महिला आयोग काम ही नहीं कर रहा हो. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का पद दो सालों से खाली होना दर्शाता है कि "महिला' इस सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं. राज्य में पिछले कुछ समय से महिलाओं के साथ हिंसा, दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाएं इतनी बढ़ी है कि सरकार के ही आंकड़ों को देखिए तो महिला अत्याचार के मामलों में देश में झारखंड अव्वल दिखेगा.

क्या है पूरा मामला

दरअसल बुधवार को रांची के सुखदेवनगर हरमू परम छात्रावास में तोड़ फोड़ की घटना हुई थी. मामले की जानकारी लेने के लिए गुरुवार को वहां मांडर विधायक बंधु तिर्की, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और सिसई के झामुमो विधायक जिगी सुसारण होरो अन्य लोगों के साथ पहुंचे. इस दौरान होरो ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि आरोपियों को कब गिरफ्तार किया जाएगा? मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी ममता कुमारी को विधायक होरो ने कहा - आप किस चीज़ की ड्यूटी करते हो?"आप क्या चाहते हो कि छात्रावास के बच्चे बदमाश बन जाएं? आपलोगों को तकलीफ होती है कि झारखंडी बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़ जाएगा. आपको रात में फोन किए थे, किस स्तर पर बात कर रही थीं आप? इस पर थाना प्रभारी ने कहा-सर रात को यहीं पर थे. इसके बाद झामुमो विधायक अपना आपा खो बैठे और कहने लगे - सुनो होशियार बनने की कोशिश मत करो नहीं तो यहीं बंधक बना देंगे. पढ़ने के लिए जगह नहीं मिलेगा तो लड़के मजबूरी में उग्रवादी बन जाएंगे. जब छात्रावास का मामला कोर्ट में है तो ठीक से रहिए. आप छापेमारी कर रही हैं, आपका ही छापेमारी करवा देंगे. ठीक से रहिए, हम रंग में आ गए तो होली में रंग चढ़ गया तो अच्छा से हम आपको रंग से नहा देंगे. होशियारी से रहो छेड़ो नहीं, अगर यूथ को छेड़ोगे तो पागल कर देंगे रांची को. आप ड्यूटी कर रही हो तो ड्यूटी ठीक से निभाओ. हम आपको इज्ज़त और सम्मान देते हैं लेकिन ऐसा मत कीजिए.

घटना के बाद झामुमो विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसकी चौतरफा आलोचना होने लगी. झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पार्टी का पक्ष रखते हुए तत्काल सीएम और राष्ट्रीय महिला आयोग को ट्वीट किया. और कड़ी कार्रवाई की मांग की.चौतरफा आलोचना के बावजूद सरकार ने चुप्पी साध रखी है.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.