✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिकारीपाड़ा  चायपानी के पास  हाईवा और अल्टो के बीच टक्कर, किसी के हताहत की खबर नहीं

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:46:26 PM

दुमका(DUMKA): शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रामपुरहाट मुख्य मार्ग के चायपानी और नोवपहाड़ गांव के बीच हाईवा और अल्टो कार के बीच टक्कर होते होते हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गई. बता दें कि हाईवा सरस्वती गाल की पत्थर मंडी से चिप्स  लोड कर दुमका की ओर आ रही थी. वहीं  विपरीत दिशा से अल्टो कार रामपुरहाट की ओर जा रही थी. चाय पानी मोड़ के पास दोनों आमने सामने से टकराते टकराते अनियंत्रित होकर हाईवा पलट गई. जिसमें ऑल्टो चालक बाल बाल बच गए. इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ है लेकिन अल्टो  कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. हाईवा गाड़ी की चालक एवं खलासी आवाज छोड़कर मौके से फरार  हो गया. उक्त घटना की सूचना शिकारीपुरा पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. यहां बताते चलें कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ पर प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रक का बिना माइनिंग चालान के आना जाना निरंतर जारी रहता है. जिससे प्रतिदिन इस मुख्य सड़क पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है. ओवरलोड ट्रैकों के चलते इस मुख्य सड़क पर  गिटी यहां वहां गिरा पड़ा हुआ रहता है. जिससे बाईक सवार चालकों को काफी दिक्कतें होती है एवं गिट्टी में फिसल कर अधिकतर बाइक सवार गिरकर जख्मी हो जाते हैं या फिर उसको अपनी जान गंवानी पड़ती है. इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती है और प्रशासन इस पर खामोश रहती है.

रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.