धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के बाघमारा में बाघमारा काली मंदिर के नजदीक रविवार सुबह दो बाइक में आमने -सामने की टक्कर हो गई. दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई. दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. स्थानीय लोगों ने दोनों बाइको सवार को उठाकर अस्पताल भेजा. इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
धनबाद : बिना हेलमेट के थे दोनों सवार, आमने -सामने टकरा गई बाइक, हुआ यह हाल

Published at:20 Mar 2022 04:33 PM (IST)
Tags:News